फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आठ लेखकों को मिलेगा वाउ-आरईसी बुक अवार्ड्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनवंबर में होगा वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का आयोजनI
विज्ञापन


वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल के आठवें संस्करण का आयोजन 16 और 17 नवंबर को किया जाएगा। इससे पहले फेस्टिवल के निदेशक व पूर्व आईएएस डॉ. संजीव चोपड़ा ने वाउ-आरईसी बुक अवॉर्ड्स की घोषणा की। सोमवार को दून पुस्तकालय एंड रिसर्च सेंटर में पत्रकारों को उन्होंने बताया कि इस बार आठ हिंदी और अंग्रेजी भाषा के लेखकों को वाउ-आरईसी बुक अवाॅर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. संजीव चोपड़ा ने बताया, इस साल करीब 700-800 लेखकों की पुस्तकें इस अवार्ड के लिए आई थीं। इनमें से निर्णयक मंडल ने आठ लेखकों को चयनित किया है। इसमें लेखक शबनम मिनवाला को रचित जेन को यंग ऐडल्ट्स, विभा बत्रा को द छऊ चैंप, मनोज मित्ता को बैटल्स फॉर इक्वेलिटी इन हिंदू इंडिया, स्मृति रविंद्र को द वुमन हू क्लाइमब्ड ट्रीस, अंजुम कटियाल को ट्रूथ-अनट्रुथ (बांग्ला), बलजिंदर नसराली को अंबर परियां (पंजाबी), उदय प्रकाश को अंतिम नींबू और डॉ. सुरेश पंत को शब्दों के साथ-साथ किताब के लिए चुना गया है। इस दौरान वाउ की अध्यक्ष रश्मि चोपड़ा, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सदस्य ज्योति धवन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संयोजक डॉ. राजेंद्र डोभाल, डॉ. सुशील उपाध्याय, नितिन गैरोला, डॉ. तानिया सैली बख्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iदस विद्यालयों के छात्र लेखकों से होंगे रूबरूI



छात्रों में पढ़ने और लिखने की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाउ के तहत हिम ज्योति स्कूल में विशेष कार्यक्रम होगा। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सदस्य ज्योति धवन ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर के दस विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही उन्हें पुस्तक के लेखकों से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन






Iमेडिकल में एआई की चुनौतियों पर होगी चर्चाI

स्वामी राम हिमालयन विवि के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि वाउ के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का मेडिकल में चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। ताकि इस बात का अंदाजा लगाया जा सके कि स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई फायदेमंद हैं या नुकसानदायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें