फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी पब्लिक स्कूल ने मनाया 57वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबच्चों ने निष्प्रयोज्य सामग्री से घर सजाने की वस्तुएं बनाकर की प्रदर्शितI
विज्ञापन




मसूरी पब्लिक स्कूल का 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि वेल्हम बॉयज स्कूल के अध्यक्ष दर्शन सिंह, वेल्हम बॉयज स्कूल प्रधानाचार्या केन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन




छात्रों ने विभिन्न प्रकार के निष्प्रयोज्य सामग्री से घर सजाने के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को बनाकर प्रदर्शित किया। सीनियर छात्रों ने गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र सहित अन्य विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ विष्णु वंदना के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने वेस्टर्न डांस प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। अंग्रेजी और हिंदी नाटक-द पाइड पाइपर ऑफ पालम पुरम पम ने सबको आकर्षित किया। विद्यालय प्रधानाचार्या जोयिता मुखर्जी, उप प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रगतिशील मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं स्कूल के ऑडिटोरियम में एल्यूमिनी डे का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के भूतपूर्व छात्र-छात्राओं में अश्वनी मित्तल, शैलेंद्र कणवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें