पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी में बुधवार को 53वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फुटबाल बालिका वर्ग में (अंडर-17 व अंडर- 14) पीएम श्री केवि आईएमए ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। फुटबाल बालिका वर्ग (अंडर-17) के निर्णायक मुकाबले में पीएम श्री केवि आईएमए ने केवि एफआरआई को 4-0 से शिकस्त दी।
वहीं, संभाग के अन्य विद्यालयों में संपन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी पीएम श्री केवि आईएमए ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फुटबाल बालक वर्ग (अंडर-17) में केवि आईएमए ने केवि एफआरआई को 3-0 से करारी मात दी। जबकि, बास्केटबॉल में बालिका वर्ग (अंडर-17) पीएम श्री केवि आईएमए ने फाइनल मुकाबले में द्वितीय स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य मामचंद ने की। कार्यक्रम संचालन अर्चना सिंह डांगी और पी दिव्या ने किया। इस दौरान उप प्राचार्य रमेश चन्द, सरोज कुमार वर्मा, कैलाश जोशी, अनुराग थापा, सूरज राणा, दयाल जोशी मौजूद रहे।