फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ओडिशा ने तैंजीन को समर्पित की गोल्ड कप चैंपियनशिप की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
I- 40 प्लस नेशनल एपीएफए गोल्ड कप चैंपियनशिप का हुआ समापन
विज्ञापन

I

I
I

I- हैप्पी एससी काठमांडू नेपाल और पोटाला इलेवन के बीच हुआ खिताबी मुकाबलाI

40 प्लस नेशनल एपीएफए गोल्ड कप चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला हैप्पी एससी काठमांडू नेपाल और पोटाला इलेवन ओडिशा के बीच खेला गया। इसमें ओडिशा की टीम ने 2-1 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। ओडिशा ने यह जीत अपने खिलाड़ी स्व. तैंजीन टोकदेन को समर्पित की।



क्लेमेंटटाउन स्थित तिब्बतन स्कूल के मैदान में ऑल पाला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में ओडिशा के मैनंगु ने 25वें मिनट और 70 वें मिनट में और काठमांडू की तरफ से ताशी श्रींग ने 38वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन


वहीं इस मौके पर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ओडिशा के बुचूंग, बेस्ट गोल कीपर का अवार्ड काठमांडू के गेल्पों, फेयर प्ले ट्रॉफी दाषा एफसी हिमाचल प्रदेश को दिया गया।
विज्ञापन




I
I

Iदिल का दाैरा पड़ने से हुआ था तैंजीन का निधनI



बीते सोमवार को ओडिशा के खिलाड़ी तैंजीन टोकदेन का दिल का दाैरा पड़ने से निधन हो गया था। तैंजीन अपनी टीम के लिए गोल कीपिंग करते थे। 44 वर्षीय तैंजीन की गोल कीपिंग की बदाैलत टीम ने चार मुकाबले जीते और फाइनल तक का सफर तय कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें