I
I
I
Iविनिर्माण श्रेणी में आईटीसी लिमिटेड और निर्माण श्रेणी में लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड प्लेटिनम पुरस्कार मिले
I
Iसेवा श्रेणी में गोदरेज एंड बॉयस पुरस्कृतI
पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन (ईएचएस) पर 11वीं सीआईआई अंतर उद्योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के जरिए देश में कॉरपोरेट जिम्मेदारी के लिए नए मानक स्थापित किए। उद्योगों में सुरक्षा एवं स्थिरता के काम कर रही अग्रणी औद्योगिक कंपनियों को सम्मानित किया। जिसके तहत विनिर्माण श्रेणी में आईटीसी लिमिटेड, सेवा श्रेणी में गोदरेज एंड बॉयस और निर्माण श्रेणी में लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड ने प्लेटिनम पुरस्कार जीते।
गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी, कार्यकारी बोर्ड के सदस्य, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य राजीव गांधी और सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष और सीएमडी, ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड दीपक जैन ने पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान विनिर्माण श्रेणी में आईटीसी लिमिटेड-पैकेजिंग और प्रिंटिंग यूनिट हरिद्वार ने प्लेटिनम पुरस्कार जीता। गोल्ड अवार्ड अशोक लीलैंड लिमिटेड पंतनगर को प्रदान किया गया। रजत पुरस्कार हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड हरिद्वार को मिला। सेवा श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड गाजियाबाद वितरण केंद्र को मिला।
गोल्ड पुरस्कार सीमेंस लिमिटेड बनिहाल (जम्मू-कश्मीर) को दिया गया और सिल्वर अवार्ड गिल्बार्को वीडर रूट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा को प्रदान किया गया। निर्माण श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड को मिला। अतिरिक्त पुरस्कारों में हनीवेल इलेक्ट्रिकल डिवाइसेज एंड सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड के लिए ईएचएस कंसिस्टेंसी अवार्ड, ऑरलिकॉन बाल्जर्स कोटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मानेसर और कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड कोटा के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य और सुरक्षा अभ्यास पुरस्कार, यूफ्लेक्स लिमिटेड (केमिकल बिजनेस) के लिए ईएचएस इम्पेक्ट अवार्ड दिया गया।