फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री

विज्ञापन
सेवा भारती केंद्र के उद्घाटन अवसर पर उ​प​स्थित पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
विकासनगर। नवाबगढ़ स्थित तुलाराम बस्ती में सेवा भारती के माध्यम से सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया। केंद्र का उद्घाटन सेवा भारती के जिलाध्यक्ष रविंद्र रमोला व सभासद जानवी अरोड़ा ने किया। उन्होंने अपने संबोधनों में कहा सेवा भारती समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, संस्कार व सेवा पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इन केंद्रों में बच्चों को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर बच्चों को पेंसिल, किताब, कॉपी आदि पाठ्य सामग्री भी प्रदान की गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुरेश नौटियाल, सुनीता भट्ट, विमल अग्रवाल, संगीता शर्मा, रेणू, मानवेंद्र रावत, श्रीचंद बजाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें