पंजाब की नाभा जेल से भागे आतंकियों उत्तराखंड में घुसने की आशंका के चलते प्रदेश में रविवार को ही हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था।
इस क्रम में सोमवार को पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने एक घर में छापा मारा। घर से एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर घर को सील कर दिया गया।
महिला से पूछताछ जारी है। उधर, रविवार को हाई अलर्ट जारी होने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग की टीम को तराई के क्षेत्रों में सक्रिय कर दिया गया था।
उत्तराखंड की नेपाल से जुड़ी सीमाओं पर भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है। हर संदिग्ध की तलाशी ली जा रही है।