II
- 30 संदिग्ध लोगों के भी चालान काटे, 15 को कोतवाली ले जाकर पूछताछ
I
I
I
I
I
I
I
Iकिरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर कोतवाली क्षेत्र के 25 मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपये का चालान काट दिया गया। कोतवाली पुलिस ने 30 संदिग्ध लोगों के भी चालान किए। वहीं, 15 लोगों को कोतवाली ले जाकर उनसे पूछताछ की गई।
I
I
I
Iरविवार को कोतवाली प्रभारी राजेश साह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुरबिया लाइन, अस्पताल रोड, नगर पालिका रोड, दिनकर विहार रोड में किरायेदारों के सत्यापन का अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 25 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। सभी मालिकों का चालान काट दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाहरी राज्यों के संदिग्ध लोगों पर भी चालान की कार्रवाई की गई। सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।I