फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ: बदरीनाथ हाईवे के पास टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा, एक महिला यात्री की मौत, 16 को बचाया

Fri, 05 Jun 2026 07:00 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

बदरीनाथ हाईवे के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक  टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक महिला की जान चली गई। 
विज्ञापन
सड़क पर पलटा वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैनी के समीप एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में चालक सहित कुल 18 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: धामी सरकार ने बांटे नए दायित्व, बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी; आदेश जारी
विज्ञापन


सभी घायलों को 108 और अन्य एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि 17 लोगों को हल्की चोटें आई है जिसमें एक महिला जिनका नाम आरती (44) की घटना में मौत हो गई है। श्रद्धालुओं का वाहन गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें