सावन के पहले सोमवार को शहर भर के मंदिरों में रौनक देखने को मिली। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर के बाहर तक श्रद्घालुओं की लाइन लगी रही।
घरों में पूजा अनुष्ठान
सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा अनुष्ठान किए गए। सावन के पहले सोमवार को मौके पर युवतियों और महिलाओं ने व्रत-पूजन कर आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिरों में भगवान शिव को दूध, जल से स्नान कराया गया। श्रृंगार किया गया और विशेष पूजन भी आयोजित किया गया। श्री पृथ्वीनाथ मंदिर, टपकेश्वर महादेव मंदिर, कुठालगेट प्रकाशेश्चर मंदिर, पंचायती मंदिर दर्शनलाल चौक सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में महादेव की आराधना की गई।