फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों को बताए हेपेटाइटिस से बचने के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञ ने छात्रों को हेपेटाइटिस के विभिन्न कारण और लक्षण बताने के साथ बचाव के मंत्र सीखाए। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सीनियर कंसल्टेंट व हेड ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. सचिन देव मुंजाल ने बताया कि हेपेटाइटिस रोग की समय पर पहचान और सही इलाज से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इसके प्रमुख कारणों, शुरुआती लक्षणों और जांच की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। स्वच्छता, समय पर टीकाकरण और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर पैरामेडिकल डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों, प्रभावशाली भाषणों और नुक्कड़ नाटकों के जरिये हेपेटाइटिस के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में कोमल कांति, पूजा बोरा, सन्नी राज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। अनामिका, मुस्कान, सलोनी व सुप्रिया की टीम दूसरे और कशिश, हर्ष, हीर, कनक की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें