I
बोटिंग करने बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानी
I
Iवीकेंड पर टिहरी बांध की झील पर्यटकों से गुलजार रही। बोटिंग करने के लिए झील में सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसे देखकर बोट व्यवसायी और व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। रविवार को टिहरी झील में रोमांच का सफर करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 477 सैलानी पहुंचे। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने से पर्यटकों की चहल कदमी टिहरी झील की तरफ तेजी से बढ़ रहे है। सैलानियों में ज्यादातर दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मेरठ, देहरादून, हरिद्वार से थे। सैलानियों की बढ़ती संख्या से बोट व्यवसाय और स्थानीय व्यापारी खासे उत्साहित हैं। हालांकि अपराह्न बाद मौसम बदलने और झील में लहरें उठने से कुछ देर तक बोटों का संचालन बंद करना पड़ा। टाडा के विपणन अधिकारी नवीन नेगी, अंकित गौड़ ने बताया कि सुबह से अपराह्न तक बड़ी संख्या में सैलानी बोटिंग करने पहुंचे। अपराह्न 2 बजे तक 477 लोगों ने बोटिंग की है।I