फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Accident: उत्तरकाशी से लौट रहे किशोर और युवक बाइक समेत खाई में गिरे, मौके पर हुई दोनों की मौत

Tue, 26 Aug 2025 04:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव(टिहरी)।

सार

Uttarakhand Accident News:  युवक और किशोर उत्तरकाशी गए थे। वहां से लौटते वक्त उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
किशोर और युवक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी में दीनगांव मुखेम माेटर मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ओनालगांव के पास एक किशोर और एक युवक की बाइक हादसे का शिकार हो गई। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बालकृष्ण(19) पुत्र गाेविंद सिह राणा निवासी ग्राम मुखमालगांव पट्टी उपली रमाेली और विपिन(17) पुत्र अजय पाेखरियाल निवासी ग्राम पाेखरी पट्टी उपली रमाेली अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए उत्तरकाशी गए थे।

Haridwar Crime: पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व होटल कारोबारी के घर डकैती, बदमाशों ने बेटी को गन प्वाइंट पर बनाया बंधक
विज्ञापन


उत्तरकाशी से घर लाैटते वक्त देर रात काैडार दीनगांव मुखेम माेटर मार्ग पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हाेकर गहरी खाई मे जा गिरी। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ओनालगांव निवासी सुरेश सिंह ने थाना पुलिस लंबगांव काे सूचना दी। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राैतेला टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। यहां स्थानीय लाेगाें की मदद से युवाओं के शव खाई से निकाले। दोनों की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें