फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Accident: कौड़ियाला के पास हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, महिला की मौके पर मौत, सात लोग घायल

Tue, 21 Apr 2026 10:28 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

ब्यासी के पास एक सरिये से लदा ट्रक खड़ा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
टिहरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी के कौड़ियाला में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार सरिये से लदे ट्रक में टकरा गई। इस दौरान एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, सात लोग बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब आठ बजे की है। ब्यासी के पास एक सरिये से लदा ट्रक खड़ा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। कार में आठ लोग सवार थे, जिसमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे।

Dehradun: कैफे से लौट रहे भाजपा नेता की हत्या और अपहरण की कोशिश, पिस्टल तानकर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पहुंची एसडीआरएफ टीम ने महिला के शव को बाहर निकाला। महिला की पहचान धूमा देवी(55) पत्नी स्व. दिलवर सिंह  के रूप में हुई। महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे टीम ने वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। अन्य सभी घायलों को सामान्य चोटें आई, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें