फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में घर की छत पर खेल रहा था किशोर, अचानक करंट की चपेट में आया, हायर सेंटर रेफर

Sat, 28 Sep 2024 02:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

16 साल का धन बहादुर अपनी छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह छत के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के ग्राम सावड़ा में घर की छत पर खेल रहा किशोर करंट की चपेट में आ गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे ग्राम सावड़ा निवासी तेज बहादुर का 16 वर्षीय  पुत्र धन बहादुर अपनी छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह छत के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय निवासी धन सिंह चौहान, हीरा सिंह नेगी, गीताराम चौहान, सैन सिंह, साधु सिंह डूंगरी ने बताया कि क्षेत्र के आवासीय भवनों के ऊपर से 11 केवीए की विद्युत लाइन जाती है। इससे हमेशा करंट लगने का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम विद्युत लाइनों को नहीं हटा रहा है।

किशोर को करंट लगने के एक घंटे के बाद एंबुलेंस पहुंची। इस पर ग्रामीण नाराज हो गए। ग्रामीण भगत राणा, खजान राणा, सतपाल क्षेत्री, हरिमोहन, प्रेमदास, दीपक, जगत सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना के समय ही उन्होंने एंबुलेंस के लिए फोन किया था, लेकिन सूचना के एक घंटे के बाद एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Digital Arrest: डीएसपी साइबर के एक वीडियो मैसेज से कंगाल होने से बच गया व्यक्ति...रंग लाया अमर उजाला का प्रयास
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करंट लगने जैसी घटना या फिर आक्समिक वाली दुर्घटनाओं के समय इस प्रकार की देरी घायलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। ग्रामीणों ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से शिकायत करने की बात कही है। एसडीओ चकराता अशोक कुमार ने बताया कि किशोर को करंट लगने की घटना की जानकारी मिली है। मौके पर अवर अभियंता को भेजकर आवश्यक जांच कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त जो भी संभव हो सकेगा किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें