कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बाग में काम करने के बाद वह शाम साढ़े सात बजे अपने घर आई। उनकी नाबालिग बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। आसपास से जानकारी करने पर पता चला कि वह शाम सात बजे घर से निकली थी। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।