विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी से एक किशोर लापता हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धाराओंं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी की यमुनोत्री कॉलोनी निवासी गीता देवी ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा 31 दिसंबर की रात को घर से बिना बताए कहीं चला गया। एक जनवरी को दोपहर 3:30 तक वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों से पूछताछ और काफी खोजबीन के बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोर की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की जा रही है। आसपास के थाना चौकियों में भी लापता किशोर की फोटो भेजी गई है। संवाद