फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो हजार की रिश्वत लेते चीला पावर हाउस का तकनीकी सहायक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIविभागीय प्रमाणपत्र देने के लिए मांग रहा था रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
I
I
I
विजिलेंस ने चीला पावर हाउस में तैनात तकनीकी सहायक को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह एक व्यक्ति से विभागीय प्रमाणपत्र देने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी लेने के साथ पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

I
I
I
Iएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि 15 दिसंबर को उन्हें एक शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पिता चीला पावर हाउस जिला पौड़ी गढ़वाल से करीब 17 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। जिनके गले के कैंसर के उपचार के लिए विभागीय प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। जिसको बनाने के लिए चीला पावर हाउस में तैनात लिपिक किशन अग्रवाल दो हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत पर विजिलेंस ने गोपनीय जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर एक ट्रैप टीम का गठन किया। शनिवार को आरोपी तकनीकी सहायक किशन अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर एक मिस्सरवाला थाना डोईवाला, हाल निवासी चीला प्रोजेक्ट कॉलोनी पौड़ी गढ़वाल को शिकायतकर्ता से दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें