फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मनरेगा में धांधली की जांच के लिए रामपुर कलां पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा में धांधली करके मृतक के नाम पर मजदूरी का भुगतान कराने के मामले में सहसपुर ब्लॉक की टीम ने बृहस्पतिवार को छोटा रामपुर का मौका मुआयना किया। टीम ने मृतक के घर जाकर उसकी मृत्यु से संबंधित जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


सहसपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत रामपुर कलां के छोटा रामपुर में सड़क के निर्माण में धांधली की शिकायत इजहार नाम के ग्रामीण ने उप जिलाधिकारी से की थी। उसने कहा गया था कि मनरेगा में एक ऐसे व्यक्ति को भी मजदूरी का भुगतान किया गया जिसकी मृत्यु दो साल पहले हो गई थी। मामला प्रकाश में आने के बाद ब्लाॅक स्तर से एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इसी क्रम में कमेटी ने गांव में पहुंचकर मनरेगा के तहत बनाई गई सड़क का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने मृतक असगर अली के घर जाकर उसकी मृत्यु से संबंधित जानकारी प्राप्त की। खंड विकास अधिकारी जयेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर गई टीम एक दो दिन में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। इसके पश्चात ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतकर्ता ने धमकी देेने का लगाया आरोप

विकासनगर। मनरेगा में धांधली की शिकायत करने वाले छोटा रामपुर निवासी इजहार ने एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में सहसपुर थाने में तहरीर को दी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले उप जिलाधिकारी से मनरेगा योजना में धांधली की शिकायत की थी। इसके उपरांत बृहस्पतिवार को ब्लाॅक की टीम ने गांव में आकर मौका मुआयना किया। टीम के वापस लौट जाने के बाद एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व उसके परिजनों ने घर आकर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें