फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साहिया में आज से होगी 44 टीमों की कबड्डी प्रतियोगिता

Mon, 12 Oct 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 13 और 14 अक्तूबर को सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) कॉलेज, साहिया में होगी। इसमें गढ़वाल मंडल के 44 महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें बालक वर्ग की 26 और बालिका वर्ग की 18 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं के शामिल होने की उम्मीद है। इन सभी खिलाड़ियों के लिए ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। महाविद्यालय अध्यक्ष अनिल सिंह तोमर ने बताया कि साहिया से लगभग 11 किलोमीटर चकराता रोड और समाल्टा रोड के आसपास के होटल बुक किए गए हैं। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। प्रतियोगिता के पहले दिन 13 अक्तूबर को पारंपरिक वेशभूषा में एक रैंप वॉक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें