Iपॉली किड्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ओर से बुधवार को सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम हाथीबड़कला में शिक्षक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसमें देहरादून, जौलीग्रांट और ऋषिकेश के 250 शिक्षक शामिल हुए। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से परिचित कराना था। दिल्ली की प्रशिक्षक जोआना फर्नांडीज, दून के विशेषज्ञ प्रशिक्षक डॉ. निशाद इकबाल ने विभिन्न शैक्षिक विषयों के बारे में बताया। इस दौरान अध्यक्ष कैप्टन मुकुल महेंद्रू ने भी विचार रखे।I