फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षकों ने जनगणना कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन के प्रदेश महामंत्री जगबीर खरोला ने कहा है कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान न होने पर जनगणना कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। संगठन अध्यक्ष विनोद थापा और महामंत्री जगबीर खरोला ने बयान जारी कर कहा कि जनगणना कार्य के लिए जनगणना सुपरवाइजर और प्रगणकों को मोबाइल पर विशेष एप डाउनलोड कराया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों के पास बेहतर क्षमता का मोबाइल होना चाहिए। दोनों नेताओं ने कहा कि यदि सरकार को शिक्षकों के जनगणना कार्य कराना है तो सभी शिक्षकों को मोबाइल और डाटा उपलब्ध कराना चाहिए। इसके बिना जनगणना कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें