एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसोसिएशन के पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बुटोइया ने कहा कि वर्तमान में कई विद्यालयों को विलय कर क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। यह प्रदेश के आम नागरिकों, शिक्षक, अधिकारियों, कर्मचारियों व शासन-प्रशासन से लेकर सरकार तक की सामूहिक कमजोरी है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि सही दिशा में शिक्षा प्रदान कर छात्र-छात्राओं को सही व गलत में अंतर करना सिखाएं। इससे ही हम बच्चों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण का निर्माण कर उन्हें भारत के स्वर्णिम भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं।