फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून अस्पताल में टीबी एंड चेस्ट वार्ड शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल में टीबी एंड चेस्ट वार्ड की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। इसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में टीबी की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी ब्लॉक के वार्डों और गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। अगले छह महीने में करीब पांच लाख लोगों का चेकअप किया जाएगा। नेत्र शिविर भी लगेंगे इसमें एक लाख लोगों को निशुल्क आंखों के चश्मे दिए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में ब्लड बैंक के पहले तल पर यह नया वार्ड बनाया गया है। अगले एक पखवाड़े में यहां एमडीआर (मल्टी ड्रग रजिस्टेंट) टीबी सेंटर भी शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक अस्पताल में आठ बेड का टीबी एंड चेस्ट वार्ड था। अब 25 बेड का नया वार्ड बन गया है।
इसके बाद बेड की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। सभी बेड पर मॉनिटर लगाए गए हैं। इसके अलावा ब्रॉन्कोस्कोपी टेस्ट, स्पाइरोमीट्री टेस्ट की सुविधा शुरू हो गई है। इसके अलावा स्लीप एपनिया के मरीजों के लिए स्लीप लैब भी बनाई जाएगी। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूसुफ रिजवी, डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. अनुराग अग्रवाल, महेंद्र भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
मेडिकल छात्रों से संवाद करेंगे स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह मेडिकल कॉलेज के छात्रों से संवाद करेंगे और छात्रों की परेशानी पूछेंगे। मेडिकल छात्रों के लिए एक ई-लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। इसमें ऑनलाइन तीन लाख किताबें रजिस्टर्ड होंगी। टीबी के मरीजों को गोद लेने वाले निक्षय मित्र सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें