फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आठ क्विंटल फूलों से होगी सजावट, हर समय तैनात रहेंगे सेवादार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमहाशिवरात्रि की तैयारी के लिए टपकेश्वर महादेव सेवादल की हुई बैठकI
विज्ञापन




पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय में महाशिवरात्रि की तैयारी के लिए टपकेश्वर महादेव सेवादल की बैठक हुई। इसमें मंदिर में आने वाले भक्तों को परेशानी न हो इस पर चर्चा कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। महंत कृष्णा गिरी महाराज ने सेवादल के सेवादारों से कहा कि मंदिर की व्यवस्था बनाने में सभी हर समय आगे रहें। भक्तों को दर्शन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। पानी की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। मंदिर के प्रवेश से लेकर दर्शन और लौटने तक के मार्ग को अभी तय कर व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने बताया कि आठ क्विंटल फूलों से मंदिर की सजावट की जाएगी। इसके लिए दिल्ली से गुलाब और गेंदे सहित अन्य फूल मंगाए गए हैं। अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि महाशिवरात्रि की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 400 सेवादार व्यवस्था बनाने में पुलिस के साथ सहयोग करेंगे। इस अवसर पर महेश खंडेलवाल, मुकेश गुप्ता, राम माटा, आशीष गुप्ता, विनय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें