फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस : एकल वर्ग में राजवीर और भाव्या की जीत

विज्ञापन
डीपीएस में टेबल टेनिस खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र एकल वर्ग में सिडार हाउस के राजवीर ने जीत हासिल की। फर हाउस के अरिहान बडोनी को दूसरा और ओक हाउस के देवांश बिजल्वाण को तीसरा स्थान मिला। वहीं, छात्रा एकल वर्ग में फर हाउस की भव्या सोलंकी ने पहला, चेस्टनट हाउस की सियोना शर्मा ने दूसरा व सिडार हॉउस की आराध्या रावल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र युगल वर्ग में सिडार हाउस के अर्णव ठाकुर व सार्थक ठाकुर ने जीत हासिल की। छात्रा युगल में फर हाउस की पलकिन गर्ग व अर्चिषा की जोड़ी ने जीत हासिल की। इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनिया कुमार व अकादमिक डीन शिवानी नैथाणी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान खेल विभाग के अध्यक्ष आशीष राणा, कोच आसिफ अहमद, हेड समन्वयक प्रीतिमा बहुगुणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें