देहरादून। राज्य सचिवालय में महिला सशक्तिकरण व बाल विकास अनुभाग 2 के कम्प्यूटर ऑपरेटर में कोरोना के लक्षण मिलने से हड़कंप है। अनुभाग अधिकारी ने अपर मुख्य सचिव (सचिवालय प्रशासन) को इसकी लिखित सूचना दी है। सचिवालय प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक अनुभाग सील करने के मौखिक आदेश जारी कर दिए हैं। कम्प्यूटर ऑपरेटर लगातार कार्यालय आ रहा था। इसलिए अनुभाग व अन्य स्टॉफ में भी दहशत का माहौल है। कम्प्यूटर ऑपरेटर को दून अस्पताल कोविड सेंटर भेजा गया। उसकी कोविड जांच होगी। अपर सचिव महिला सशक्तिकरण व बाल विकास डॉ. योगेंद्र यादव के मूताबिक रिपोर्ट आने तक अनुभाग के स्टाफ को घर पर ही रहने को कहा गया है।