फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुनाफे का झांसा देकर 11.21 रुपये लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश पर हर माह आठ प्रतिशत मुनाफे और मूलधन सुरक्षित रहने का झांसा देकर एक महिला से 11.21 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले क्लाउड प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर रकम ली और फिर फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर पांच लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए। रकम वापस मांगने पर महिला और उसकी बुजुर्ग मां को धमकाया गया। राजपुर थाना पुलिस ने 26 अगस्त को दी गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।सहस्रधारा रोड स्थित पर्ल पैराडाइज निवासी जया भारती के अनुसार अगस्त 2024 में उनकी मुलाकात रवि डंगवाल से हुई थी। उसने खुद को वित्तीय सलाहकार बताते हुए निवेश के विकल्प सुझाए। अक्टूबर 2024 में उसने एबेकस क्लाउड प्रोजेक्ट में निवेश करने को कहा। प्रति यूनिट 2.63 लाख रुपये और जीएसटी मिलाकर 3.10 लाख रुपये बताए। इस तरह महिला ने दो किस्तों में 6.21 लाख रुपये वीपी ब्रॉडबैंड प्राइवेट लिमिटेड के खाते में जमा कराए। इसके बाद अप्रैल 2025 में रवि ने अपने सहयोगी अश्विन कुमार निघोजकर के जरिये ऑक्टाएफएक्स प्लेटफॉर्म पर फॉरेक्स ट्रेडिंग कराने का प्रस्ताव दिया। पांच लाख रुपये निवेश करने पर हर माह 40 हजार रुपये यानी आठ प्रतिशत मुनाफे का भरोसा दिया। महिला ने पांच अलग-अलग बैंक खातों में रकम भेज दी। आरोप है कि इन खातों का विवरण भी रवि ही उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें