फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: काजू कतली और रसगुल्लों की खूब मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलोग जमकर कर रहे मिठाई की खरीदारीI
विज्ञापन




दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों में मिठाइयों की दुकानें सज चुकी है। लोग परिचितों और रिश्तेदारों को उपहार में देने के लिए जमकर मिठाई की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि इस बार मिठाइयों के दाम पिछले साल के मुकाबले बढ़े हैं। बावजूद इसके काजू कतली, रसगुल्ले, ड्राई फ्रूट मिठाई, बर्फी आदि की जबरदस्त मांग है।



काजू कतली, ड्राई फ्रूट, राजस्थानी, बंगाली मिठाई, स्पेशल रसगुल्ला ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके साथ ही कलाकंद, मिल्क केक, बर्फी, बेसन के लड्डू आदि की ग्राहक जमकर खरीददारी कर रहे हैं। दिवाली को देखते हुए इस बार ग्राहकों को 20 फीसदी छूट दी जा रही है। इसके बावजूद मिठाई के दाम पहले से कुछ बढ़े हैं।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iरसगुल्ले 320 रुपये किलोI

काजू कतली 840 रुपये प्रति किलो, ड्राई फ्रूट मिठाई 880 रुपये प्रति किलो, राजस्थानी बंगाली मिठाई 520 रुपये किलो, बीकानेर स्पेशल 520 रुपये प्रति किलो, रसगुल्ले 320 रुपये प्रति किलो, शुद्ध घी की 15 तरह की मिठाई 480 रुपये किलो में मिल रही है।



I
I

I
I

Iमिठाइयों में इस बार ज्यादा छूट नहीं दी जा रही है। मिठाई बनाने में जो सामग्री लगती है वह महंगी हो गई है। फिर भी 20 फीसदी की छूट दी जा रही है। अच्छी खासी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं। आगे व्यापारी बढ़ने की पूरी उम्मीद है। - प्रदीप कुमार, एनके स्वीट शॉप
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iग्राहक हमारे यहां बीकानेर स्पेशल मिठाइयां खरीदने आते है। इसके अतिरिक्त रसगुल्ले, बर्फी, ड्रार्ट फ्रूट मिठाई की भी जमकर खरीददारी हो रही है। ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे है। अच्छे व्यापार की उम्मीद है। - कल्याण सिंह, बिकानेर स्वीट शॉपI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें