फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्कूल में 725 छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पुष्पांजलि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास संस्था की ओर से गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बड्स जूनियर हाई स्कूल में स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 725 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन भी वितरित की गई। यहां भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पुष्पांजलि महिला सशक्तिकरण की अध्यक्ष वंदना बिष्ट ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। इस मौके पर विष्णु प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र कौर, महेंद्र सिंह, नीतू बिष्ट, ममता खत्री, प्रभा शाह, रजनी रावत, कल्पना वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें