फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजितI
विज्ञापन




स्वामी श्रद्धानंद बलिदान स्मृति दिवस को नशामुक्ति संकल्प के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने स्वामी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही शराब बंदी और नशामुक्ति आंदोलन का आह्वान किया।



शनिवार को वैदिक साधन आश्रम तपोवन, नालापानी में आर्य उप प्रतिनिधि सभा, आर्य समाज और अन्य सहयोगी संस्थाओं ने स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन


विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती भारत के शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और संन्यासी थे। उन्होंने दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं को प्रचार किया। गुरुकुल कांगड़ी विवि और अनेक शैक्षणिक संस्थाओं का निर्माण कराया। 1920 के दशक में शुद्धि आंदोलन चलाने में उनकी अहम भूमिका रही। स्वामी जी शराबबंदी के प्रबल समर्थक थे। कार्यक्रम को डॉ. धनंजय, डॉ. नवदीप कुमार, अनुज शास्त्री व स्वर्णा आर्या ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से शराबबंदी और पूर्ण नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया। इस दौरान जितेंद्र सिंह तोमर, रमेश भारती,नरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश मलिक,अरविंद शर्मा आदि के साथ ही महिलाएं,छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें