महामारी को लेकर जगाई अलख देहरादून। स्वदेशी जागरण मंच उत्तरांचल की ओर से लोगों को महामारी को लेकर अलख जगाई जा रही है। सदस्यों ने लोगों को सेनिटाइजर व मास्क बांटे। उन्होंने लोगों को लगातार हाथों को सेनिटाइज करने व मास्क का प्रयोग करने को कहा। साथ ही लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाए रखने को कहा, ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। संस्था ने कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए। अभियान में सुरेंद्र सिंह, प्रिंस यादव, आधार वर्मा, वैभव गोयल, हितेश कुमार शामिल रहे। Dehradun