फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी विचारधारा ने युवाओं की मानसिकता में नया बदलाव लाया : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मृति विकास संस्थान की ओर से हिंदू नेशनल इंटर काॅलेज में पांच दिवसीय स्वदेशी महोत्सव का आगाज हुआ। पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत मेयर सौरभ थपलियाल, विशिष्ट अतिथि सुनील अग्रवाल, साहब सिंह कुमाई, सुरेंद्र सिंह, विशाल गुप्ता और आधार वर्मा ने की। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संपर्क प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह महोत्सव स्वरोजगार की दिशा में एक नया बदलाव लाएगा। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि स्वदेशी विचारधारा ने देश के युवाओं की मानसिकता में नया बदलाव लाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकर नारे का समर्थन करते हुए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। बच्चों ने गढ़वाली डांस किया। प्रसिद्ध जादूगर राम ने अपनी कला से सभी को हैरान कर दिया। इस मौके पर स्वागत समिति के अध्यक्ष उमेश कनौजिया, शिक्षाविद सुनील अग्रवाल, कार्यक्रम आयोजक विशाल गुप्ता, पार्षद मनोज, पार्षद विमला गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें