फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वच्छता सर्वेक्षण का 8वां संस्करण, कितना तैयार है दून

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 8वां संस्करण है। स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2016 में आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया था, इसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धी तरीके से स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शहरों का तैयार करना था।
विज्ञापन




चार तिमाहियों में सर्वेक्षण किया जाता है। अब चौथी तिमाही एक जुलाई-2023 से शुरू हुई है। इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में गीले-सूखे कचरे को अलग करने, जीरो अपशिष्ट कार्यक्रम, दिव्यांग-अनुकूल शौचालय, प्लास्टिक-अपशिष्ट प्रबंधन और बैकलेन स्वच्छता को फोकस किया गया है। मेनहोल को ‘मशीन होल’ में बदलने पर जोर देकर सफाई मित्र सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। इस घटक के अंक भी बढ़ाए गए हैं।

‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ नामक नए संकेतकों को शुरू किया गया है। इसके अलावा वाणिज्यिक व आवासीय क्षेत्रों में थूकने को भी सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई के तहत एक नए संकेतक के रूप में जोड़ा गया है। आरआरआर केंद्रों की कार्यक्षमता को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस वर्ष अपशिष्ट उपचार सुविधाओं की तकनीकी मूल्यांकन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन


IअपीलI



स्वच्छता सर्वेक्षण की कसौटी पर खरा उतरने के लिए नगर निगम देहरादून तैयार है, लेकिन यह परीक्षा सिर्फ नगर निगम की नहीं है, शहर के हर बाशिंदे की भी है। कूड़ा फेंकने से लेकर स्वच्छता को लेकर हमारी जागरूकता की यह परीक्षा है। देहरादून को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल लाने के लिए क्या आप अपना योगदान दे रहे हैं। क्या आप अपने घर का गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर डाल रहे हैं। शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले पायदान पर लाने के लिए नगर निगम को क्या कुछ और करना चाहिए। आप या आपकी संस्था अपने स्तर पर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए क्या कर रही है, हमें बताइये। हम आपके सुझावों को अपने इस अभियान का हिस्सा बनाएंगे। अपने संदेश नीचे दिए नंबर पर भेजें।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें