- परेड ग्राउंड में हुई अंतर फ्रंटियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
देहरादून। परेड ग्राउंड में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल सीमाद्वार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर फ्रंटियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के छह फ्रंटियरों ने भाग लिया। उत्तरी सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनकी टीम ने सेंट्रल फ्रंटियर मुख्यालय की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। ऑल रैक ऑपन सिंगल में सुशांत व सुनील के बीच मैच हुआ। इसमें सुशांत ने जीत दर्ज की। इसके अलावा ऑपन ऑल रैक डबल में निरीक्षक विकेश तोमर और हेड कॉस्टेबल गोविंद ने महानिरीक्षक संजय गुंज्याल व वासुदेव को हराकर जीत दर्ज की। महिला वर्ग ऑपन सिंगल में मंजू धामी ने प्रियंका को हराकर जीत हासिल की। संवाद