I
IIराजपुर रोड पर हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ जगह छोड़कर फुटपाथ पर पिलर लगा दिए गए हैं। इसी वजह से हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में पहले ही अधिकारियों को चेताए थे, बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। बताया कि पिलर की वजह से गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं बचती है। इस वजह से लोग सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े कर देते हैं। दोनों तरफ गाड़ियां पार्क होने से सड़क संकरी हो जाती है। इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस सड़क से प्रतिदिन आईएएस और आईपीएस अफसर रोजाना गुजरते हैं। फिर भी यहां पिलर लगाने का गलत काम हुआ। इस लापरवाही के कारण छह लोगों को रौंदती हुई लग्जरी कार चार लोगाें को मौत की नींद सुला गई।I