फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अतिक्रमण के खिलाफ सुराज सेवा दल का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

देहरादून। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में नगर निगम में प्रदर्शन किया। महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पलटन बाजार, एस्ले हाल आदि जगहों पर अतिक्रमण हो रहा है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को नजर नहीं आ रहा है। शिकायतों के बावजूद भी जांच के नाम पर फाइल दबा दी जाती है बाद में उन पर घर बन जाते हैं। भूमाफिया पैसे कमाकर चले जाते हैं। इसके बाद सरकार अतिक्रमण के नाम पर घर तोड़कर सरकारी भूमि खाली करने की बात कहकर वाहवाही लूटती है। दल की प्रवक्ता डिंपी ने कहा कि नगर निगम की सड़कों पर गड्ढे भरे नहीं जा रहे हैं। टैक्स का पैसा बंदरबांट किया जा रहा है। सुराज सेवा दल ने इस संबंध में नगर आयुक्त नमामी बंसल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विजेंद्र, कमल धामी, वीरेंद्र पाल सिंह, विपिन पपोला, हिमांशु धामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें