फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीएम आवास कूच कर रहे सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iगरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ने का आरोप लगाते हुए किया कूच, निजी मुचलके पर छोड़ाI
विज्ञापन




सीएम आवास कूच कर रहे सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।



सुराज दल सेवा के कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों नगर निगम और एमडीडीए पर गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ने का आरोप लगाते हुए वीसी को ज्ञापन सौंपा था। सोमवार को संगठन के कार्यकर्ता एमडीडीए कार्यालय में अधिकारियों से वार्ता करने पहुंचे, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के नदारद रहने से कार्यकर्ता भड़क गए। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास का घेराव करने के लिए कूच कर दिया। इस पर पुलिस ने उन्हें किशननगर चौक पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। इसके बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इस दौरान कमल धामी, हिमांशु धामी, विजेंद्र, मेहरबान, कुर्बान, अशीष, अमन, सुनीता साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें