I
I
I
I- सुरेऊ गांव में सोलर प्लेट ठीक कर सुचारू की आपूर्तिI
कालसी ब्लॉक के अलसी और सुरेऊ में जलसंकट दूर हो गया है। पेयजल निगम की टीम दोनों गांव में पहुंची। अलसी में पेयजल लाइन की अस्थायी मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू की गई। सुरेऊ गांव में भी सोलर पैनल ठीक कर मोटर से पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी है।
बतादें कि अमर उजाला की ओर से 24 अप्रैल को एक किमी दूर पनियार खड्ड से पानी लाकर प्यास बुझा रहे लोग और 26 अप्रैल को एक किमी दूर से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे सुरेऊ गांव के निवासी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस संज्ञान लेते हुए सोमवार को पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र बिष्ट के निर्देश पर विभागीय टीम गांवों में पहुंची। टीम ने सबसे पहले अलसी गांव में पेयजल लाइन की अस्थायी तौर पर मरम्मत की। यह पेयजल लाइन हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। टीम ने ग्रामीणों को स्थायी तौर पर मरम्मत का आश्वासन भी दिया।
यहां से टीम सुरेऊ गांव पहुंची। यहां टीम ने पेयजल टैंक से आपूर्ति के लिए लगाई गई सोलर प्लेट की मरम्मत की। उसके बाद मोटर चालू कर पेयजल आपूर्ति शुरू की गई। टीम में पेयजल निगम के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार चौहान, जेई ललित सहगल, बृजेश कुमार आदि शामिल रहे।