उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण डबल लें रोड से जुड़ जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई बैठक में गङकरी से गैरसैण के सङक मार्ग को विकसित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि गैरसैण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने इस पर सैद्धांतिक सहमति देते हुए इसका प्रस्ताव भेजने को कहा।