पिछले सप्ताह अल्मोड़ा के जिलाधिकारी के पद पर भेजे गए रवि नाथ रमन का तबादला रुक गया है। अब उनकी जगह विनोद कुमार सुमन को भेजा गया है।
यहां थे तैनात
विनोद कुमार के पास अभी तक आयुक्त गन्ना, श्रमयुक्त हल्द्वानी, निदेशक समाज कल्याण, महिला कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभागों का जिम्मा था।
सचिव कार्मिक सीएमएस बिष्ट ने बताया कि शासन ने अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, चिकित्सा शिक्षा, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जन सेवा, निदेशक आईटीडीए तथा अपर आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रविनाथ रामन अपने पद पर बने रहेंगे।