फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सुहाना ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राप्त किया पहला स्थान

Tue, 27 Oct 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। द एनफील्ड स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षा मित्र सेंटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुष्पेंद्र त्यागी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ सही कॅरिअर चुनने में सहायक होती हैं। त्यागी ने विद्यार्थियों को बड़ों का सम्मान करने, समय प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में सुहाना गुरुंग ने पहला स्थान प्राप्त किया। ध्रुव तोमर दूसरे स्थान पर रहे। भाव्या चौहान, गायत्री ढौंडियाल और सृष्टि रोहिल्ला ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी चुग ने इस पहल की सराहना की। नवचेतना ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक राज कुमार मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें