फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के तरीकों से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस और यूथ रेड क्रॉस इकाई की ओर से विश्व जल दिवस के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के तरीकों से अवगत कराया गया। किस तरह से हम अपने ग्लेशियर को बचाने में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं, इसकी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण ने किया। उन्होंने जल की महत्ता को समझाया और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण को बनाए रखने की अपील की। रेड क्रॉस इकाई प्रभारी डॉ. यशवीर सिंह रावत ने चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने का संदर्भ देते हुए बताया कि किस तरीके से ग्लेशियर के पिघलने से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। इस मौके पर डॉ. शिवांगी उपाध्याय, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. नवीन चंद्र, प्रवेश कुमार त्रिपाठी, जयश्री थपलियाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें