Iपुलिस ने शनिवार को शहर के स्कूलों में जाकर महिला सुरक्षा, गौरा शक्ति एप और स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं से महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की। पुलिस की ओर से कहा गया कि छात्राओं के साथ अगर किसी भी प्रकार का अपराध हो रहा हो तो तुरंत 112 पुलिस हेल्पलाइन में शिकायत करें। महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महिला उपनिरीक्षक रश्मि रानी ने महिलाओं के सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम के लिए स्थानीय थाना पुलिस और पुलिस सहायता नंबर उपलब्ध कराए। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज रयाल, उप प्रधानाचार्य रमेश डिमरी, शिक्षक दुर्गा दयाल, राकेश भट्ट, दीपक बलूनी आदि मौजूद रहे।I