फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों को दिए डिजिटल युग में उत्कृष्ट सेवा के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल युग में जहां हर सेकेंड में बदलाव हो रहा है, वहां उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए दून विश्वविद्यालय में डिजिटल दुनिया में सेवा उत्कृष्टता विषय पर मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी) का आयोजन किया। विवि के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को डिजिटल युग में उत्कृष्ट सेवा के मंत्र दिए गए। आईआईएम काशीपुर के संस्थापक निदेशक प्रो. गौतम सिन्हा व विवि के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग की निदेशक व एसोसिएट प्रो. डॉ. स्वाति बिष्ट ने बताया कि किस तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेवा उत्कृष्टता बनाए रखी जा सकती है और कैसे नवाचार और ग्राहक संतुष्टि को एक साथ जोड़ा जा सकता है। विभाग के अध्यक्ष प्रो. गजेंद्र सिंह कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग और अकादमिक क्षेत्र में एक सक्रिय तालमेल बनना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें