चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय का सात एनएसएस शिविर ग्राम पंचायत टुंगरा के पंचायत भवन में चल रहा है। शिविर के दूसरे दिन छात्रों को योग और साइबर क्राइम की जानकारी दी गई। डॉ. सुदीप्ता कंडारी ने बताया कि योग ही निरोग रहने का एक मात्र उपाय है। इसलिए हमें सुबह-शाम योग जरूर करना चाहिए। वहीं लाखामंडल चौकी प्रभारी नवीन सिंह ने छात्रों को साइबर क्राइम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट और सोशल मीडिया पर साइबर क्राइम बहुत अधिक बढ़ रहे हैं, जिससे सावधान रहने की आवश्यकता है। इसकी जानकारी ही इसका बचाव है। इस मौके पर धर्मवीर, अर्जुन सिंह सहित आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद