फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को दी यातायात के नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

सेलाकुई। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने एल्टस पब्लिक स्कूल सेलाकुई में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विकासनगर अनिल नेगी ने छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग, हैंड साइन, इमरजेंसी सेवा सहित अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कहा कि सड़क हादसों से बचने के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें और अपने घर परिवार के सदस्यों, मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर चेयरमैन हर्ष नागर, एसके निरंजन, मोहम्मद मुरसलिन, भवान सिंह, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें