हरबर्टपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में बीडीएम स्कूल, सनशाइन एकेडमी व स्वदेशी जागरण मंच की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के विचार, राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। रैली बीडीएम स्कूल से शुरू होकर फतेहपुर रोड होते हुए सनशाइन एकेडमी परिसर में आकर संपन्न हुई। इससे पहले बीडीएम के प्रधानाचार्य संजय गर्ग, सनशाइन एकेडमी के एमडी एके अवस्थी व स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक शशांक उपाध्याय और अंकुर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जयंत अवस्थी, कार्तिक गर्ग, नीरज चौरसिया, सतपाल चौहान, पूजा, अंजली, स्वाति, लक्ष्मी, मोनिका तोमर, पिंकी चौहान, नीमा रावत, कीर्ति दसवाना, ज्योति आदि मौजूद रहे। संवाद