देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी (पौड़ी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति को छात्रों ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। छात्रों ने कुलपति को बताया कि कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। जबकि जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस भी उपलब्ध नहीं होती, चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं मिलती। इतना ही नहीं पुस्तकालय और हॉस्टल में इंटरनेट की सुविधा न मिलने से भी छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। छात्रों की तमाम समस्याओं के संबंध में कुलपति ने कॉलेज प्रबंधन को जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। संवाद