फोटो...
विकासनगर। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शिविर का शुभारंभ योगाभ्यास और लक्ष्य गीत समूह गान से किया गया। इसके बाद छात्रों ने पश्चिमीवाला में घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। साथ ही उन्होंने लोगों को मतदान के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलवंत सिंह ने कहा कि युवाओं में लग रही नशे की लत चिंता का विषय है। हमें अपने युवाओं को इसकी लत से बचाना होगा। कहा कि माता-पिता को भी अपने बच्चों का ध्यान रखना होगा, कि उनका बच्चा क्या कर रहा है। ताकि समय से पहले हम उन्हें इसका आदि होने से बचा सकें। इस मौके पर हाशिम अली, मनोहर लाल आदि उपस्थित रहे। संवाद